🚨 कानपुर देहात में ₹2 हजार की मजदूरी मांगना पड़ा भारी!
गजनेर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में दो दिन की बकाया मजदूरी के महज ₹2 हजार मांगने पर एक दलित परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित रूपल का आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लोहे की सरिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट का आरोप है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मेडिकल और एफआईआर की कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। न्याय के लिए परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
वहीं गजनेर थाना प्रभारी सनत कुमार के मुताबिक मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर उनकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
#कानपुरदेहात #गजनेर #मुक्तापुर #यूपी #उत्तरप्रदेश ब्रेकिंगन्यूज कानपुरदेहात
Mathura, Mathura | Aug 31, 2026