शाहगंज: जमालुद्दीनपुर गांव में दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर को किया गया गिरफ्तार, जांच जारी
खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोपित सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका रोजी बानो ने दो वर्ष पूर्व गांव के ही मोहम्मद शहदाब से प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज की थी।