Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

MORE NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की युवा शक्ति को सराहा : राजेश नागर 

खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर समाधान

Aonenews अरविन्द बक्शी 
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश नागर के निवास पर प्रत्येक रविवार की तरह आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
खुले दरबार में कई ऐसे नागरिक भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का पूर्व में समाधान हो चुका था। उन्होंने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसरोकार और त्वरित कार्यशैली की सराहना की। मंत्री ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की।

खुले दरबार के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का भी लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की युवा शक्ति, उनकी प्रतिभा और क्षमता की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में भारतीय विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से पॉलिथीन मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पौधा मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की युवा शक्ति को सराहा : राजेश नागर खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर समाधान Aonenews अरविन्द बक्शी फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश नागर के निवास पर प्रत्येक रविवार की तरह आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। खुले दरबार में कई ऐसे नागरिक भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का पूर्व में समाधान हो चुका था। उन्होंने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसरोकार और त्वरित कार्यशैली की सराहना की। मंत्री ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की। खुले दरबार के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का भी लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की युवा शक्ति, उनकी प्रतिभा और क्षमता की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में भारतीय विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से पॉलिथीन मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पौधा मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

एक अभियान जिंदगी के नाम' ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, करीब 250 लोगों तक पहुंची सेवा

फरीदाबाद Aonenews अरविन्द बक्शी सामाजिक संस्था 'एक अभियान जिंदगी के नाम' द्वारा शनिवार को ओल्ड रेड लाइट चौक पर जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरे सेवा भाव के साथ करीब 200 से 250 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।

संस्था के संस्थापक राकेश कुमार सुखवारिया ने बताया कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाजहित में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इनमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क हेलमेट वितरण, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्लम बस्तियों के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन शिक्षा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों के बीच समय-समय पर भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, जिससे समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर संस्था के पसंथापक सदस्य अरविंद बक्शी, जितेंद्र वत्स, अशोक रखेजा, रविंदर सहित अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

एक अभियान जिंदगी के नाम' ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, करीब 250 लोगों तक पहुंची सेवा फरीदाबाद Aonenews अरविन्द बक्शी सामाजिक संस्था 'एक अभियान जिंदगी के नाम' द्वारा शनिवार को ओल्ड रेड लाइट चौक पर जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरे सेवा भाव के साथ करीब 200 से 250 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। संस्था के संस्थापक राकेश कुमार सुखवारिया ने बताया कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाजहित में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इनमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क हेलमेट वितरण, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना, स्लम बस्तियों के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन शिक्षा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों के बीच समय-समय पर भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, जिससे समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर संस्था के पसंथापक सदस्य अरविंद बक्शी, जितेंद्र वत्स, अशोक रखेजा, रविंदर सहित अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

- Faridabad News