कटनी नगर: ठरका ग्राम के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आदिवासी युवक की मौत, दो घायल
माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निवार पुलिस चौकी के समीप ग्राम ठरका के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक आदिवासी युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।