दीपका: दीपका खदान से कोयला चोरी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त, अन्य की तलाश जारी
Dipka, Korba | May 2, 2026 कोरबा पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दीपका थाना पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 215 टन कोयला, तीन ट्रेलर और एक पेलोडर मशीन जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।