कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।