इटारसी: मेहरागांव के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल, रेल कर्मचारियों और आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया
रविवार को इटारसी से मुंबई की ओर जा रही एक ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना इटारसी सी-केबिन के पास मेहरागांव क्षेत्र की है, जहां खंभा संख्या 742/23-25 के बीच यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे घायल युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारी अर्जुन ने एंबुलेंस 108 और आरपीएफ स्टाफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया।