बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जन कल्याण केयर टेकर के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
जिले में गुरुवार को जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं नारेबाजी भी की, इस दौरान एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है। पदाधिकारीयो ने जानकारी देते हुए बताया की पांच सूत्री मांगो को लेकर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया है।