डुमरा: कैंसर पीड़ित को मिली बड़ी राहत, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रयास से PM राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख रुपए स्वीकृत
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। यह सहायता सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रयास से मिली है।