जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले की सड़कों पर बढ़ते हादसों को लेकर स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड लगाने की की गई मांग
जांजगीर-चांपा जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से प्रमुख सड़कों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है।