पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार दोपहर 4 बजे तक सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी करीब 30 मिनट तक थाना परिसर में मौजूद रहे और विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी अफजल अंसारी भी मौजूद रहे।