गुमला: जलमीनार से समरसेबल स्टार्टर की चोरी, 100 परिवारों की पानी की सप्लाई ठप
Gumla, Gumla | Mar 28, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरकुंडा अंतर्गत पतरा टोली गांव में जल जीवन योजना के तहत स्थापित जलमीनार से समरसेबल चैनल का स्टार्टर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव के करीब 100 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जलमीनार से जुड़े समरसेबल सिस्टम का स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात चोरी कर लिया गया।