ग्वालियर के नीडम पुल स्थित बंद पड़े ईंट-भट्टे पर 65 वर्षीय चौकीदार परदेशी बाबा उर्फ बोल्टू की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने दी। शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।