मासूम बिटिया रागिनी के जीवन में आखिरकार उम्मीद की नई किरण जगी है। ❤️🙏
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और अब रागिनी का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष से कराया जाएगा। जल्द ही वह वाराणसी स्थित BHU मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने जाएगी।
रागिनी की मदद के लिए समाज भी आगे आया है। फिजिक्स वाला के अलख पांडेय ने इलाज के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता भेजी है। वहीं AAP की ओर से व्हीलचेयर और ₹25 हजार की मदद दी गई, जबकि जिला प्रशासन ने भी ट्राइसाइकिल और उपहार भेंट किए।
यह सिर्फ मदद की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत, संवेदनशीलता और उम्मीद की ताकत की कहानी है। 🥹❤️
दुआ है कि रागिनी जल्द स्वस्थ होकर अपने पैरों पर चले और मुस्कुराते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करे। 🙏🌸
#Ragini #Humanity #Hope #GoodNews #YogiAdityanath BHU AlakhPandey PhysicsWallah HelpingHands Inspiration UPNews UttarPradesh Beti HumanityLives UP45News