करंट लगा तो RO ही बंद कर दिया! टांडा में प्यासे लोगों का जिम्मेदार कौन? 💧
अम्बेडकर नगर के टांडा नगर पालिका क्षेत्र में रोडवेज के सामने लगाया गया RO सिस्टम लंबे समय से बंद पड़ा है। मौके पर न टोटियां हैं और न पानी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले यहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत के बाद RO सिस्टम बंद कर दिया गया। लेकिन सवाल है—क्या हादसे के बाद पूरी व्यवस्था बंद कर देना ही समाधान है?
अगर तकनीकी खामी थी, तो उसकी जांच और मरम्मत क्यों नहीं हुई? भीषण गर्मी में राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कब बहाल होगी?
UP45 News की खास ग्राउंड रिपोर्ट — टांडा, अम्बेडकर नगर।
#UP45News #Tanda #AmbedkarNagar #अम्बेडकरनगर #टांडा GroundReport ग्राउंडरिपोर्ट WaterProblem पेयजल ROSystem नगरपालिका जनता_का_सवाल PublicIssue UPNews UttarPradeshNews LocalNews GroundReality जनता_की_आवाज