प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास व फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया गया है।