कोलायत: कोलायत के चानी में अंडरपास में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, घंटों तक बाधित रहा आवागमन, लोग हुए परेशान
कोलायत क्षेत्र में हुई पहली बारिश जहां किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई, वहीं चानी गांव के ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई। बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से गांव का मुख्य मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार चानी गांव के लिए यही अंडरपास मुख्य आवागमन का रास्ता है।