सासनी: गांव लुटसान में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर मां और बेटा हुए घायल
Sasni, Hathras | Sep 19, 2024 जनपद हाथरस में लगातार हो रही बारिश के चलते कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान में 19 सितंबर गुरुवार के दिन एक मकान की छत गिर गई। बारिश में मकान की छत गिरने से मकान में रह रहे मां और बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा मौके पर मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मां और बेटे को निकाला गया। बारिश में मकान की छत गिरने से परिवार में कोहराम मच गया।