सासनी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बरसें निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 15 लीटर अपमिश्रित शराब व 2 किलो यूरिया बरामद
Sasni, Hathras | Sep 18, 2024 हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गांव बरसें निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अपमिश्रित शराब दो किलोग्राम यूरिया बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।