कांके: डोरंडा के मनी टोला दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मां दुर्गा के किए दर्शन
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2026 डोरंडा के मनी टोला स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे हटिया विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां का भोग-प्रसाद ग्रहण किया और पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।