केशकाल: NH-30 पर खालेमुरवेंड के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दर्जनभर से अधिक लोग घायल
NH-30 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।खालेमुरवेंड के पास तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर एक ही पेड़ से जा टकराए।जानकारी अनुसार,महिंद्रा यात्री बस रायपुर से सवारी लेकर जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।करीब 12 लोग घायल हुए।