सिमडेगा: चौकीदार पद नियुक्ति में सिमडेगा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले निकली आक्रोश रैली
चौकीदार पद की नियुक्ति में सिमडेगा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले गुरुवार को शहर में आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस मौके पर अभ्यर्थी शामिल हुए जहां पर सभी लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुनः संशोधित रिजल्ट जारी करने की बात कही। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय के सभी प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया गया।