कालपी: उपजिलाधिकारी कालपी ने अवैध मत्स्य आखेट पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदारों को दिए कड़े दिशा-निर्देश
Kalpi, Jalaun | Jul 25, 2025 वर्षा ऋतु के मौसम में नदियों, तालाबों आदि से अवैध रूप से मत्स्य आखेट को रोकने के लिए एसडीएम कालपी अतुल कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने जनपद के सहायक मत्स्य निदेशक तथा क्षेत्राधिकारी को भी शासकीय पत्र के माध्यम से कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है।