चकिया: जोगियाकला में बृजेश यादव हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
जोगियाकला में बुधवार शाम 04 बजे कांग्रेस कमेटी के लोग बृजेश यादव हत्याकांड को लेकर मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुःखद बताते हुए परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि मामले में शामिल अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया।