कटिहार: सालमारी में पड़ोसी के साथ मवेशी बांधने को लेकर विवाद, एक महिला घायल हुई
गुरुवार की दोपहर 3 बजे एक महिला को काफी गंभीर अवस्था में परिजन के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। मारपीट के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। घटना के बारे में घायल कंचन देवी के परिजन ने बताया कि पड़ोसी का मवेशी उनके घर आ गया था। कंचन देवी के द्वारा मवेशी को घर से बाहर निकाला गया और पड़ोसी को मवेशी बांधने के लिए कहा गया।