भीलवाड़ा: कावाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; युवक पहले भी टंकी पर चढ़ चुका है
भीलवाड़ा शहर में शनिवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कावाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान 19 वर्षीय अन्नू उर्फ अनुराग गोयर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और युवक को काफी देर की समझाइश की बाद नीचे उतारा।