बड़नगर: 3 घंटे में हफ्ता वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर थाना पुलिस ने दादागिरी और हफ्ता वसूली करने वाले आरोपी असलम को घटना के मात्र 3 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने महिला से 5 हजार रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह निगरानी सूची में शामिल है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के