धरहरा प्रखंड में अंचल अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अंचल कार्यालय में ताला लटकने जैसी स्थिति बन गई है, जिससे मंगलवार के दोपहर लगभग 12 बजे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । प्रमाण पत्र बनवाने, जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे, दाखिल-खारिज तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए भटक रहे हैं।