उज्जैन शहर: बंगरेड में युवक का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
ग्राम बंगरेड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आधुनिक दौर में भी सामाजिक कुरीतियां हावी हैं। पीड़ित नरेंद्र यादव ने जब धर्मशाला शुल्क में हो रही कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाया, तो उन्हें बिना किसी सुनवाई के सीधे व्हाट्सएप मैसेज के जरिए समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।