बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक को ईंट और डंडे से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने ईट व डंडे मार कर मु. शादाब पुत्र मु.रिजवान को घायल कर दिया। घायल मु. शादाब ने घटना करने वाले लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैँ पुलिस ने मु. शादाब का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है।