सहारनपुर: सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, महिला स्टाफ को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शासन के निर्देशों के तहत सहारनपुर में फायर सेफ्टी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके तहत जिले के महिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल की महिला विंग के पूरे स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और आग से बचाव व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।