तिरोड़ी: बोनकट्टा में ग्रामीणों को मिला अतिक्रमण का नोटिस, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोनकट्टा में शासकीय भूमि पर 50 साल से काबिज करीब 50 परिवारों में से 27 परिवारों पर बेदखली का खतरा मंडरा रहा है। खसरा नंबर 217 की शासकीय भूमि पर बसे इन परिवारों में से 4 लोगों को रविवार शाम करीब 06 बजे तिरोड़ी तहसील कार्यालय से अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमा दिया गया है। जबकि राजस्व विभाग ने खुद इस भूमि पर 27 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं