बांदा: चहितारा गांव में एक व्यक्ति को गांव के ही 2 निवासियों ने मारपीट कर किया घायल, घायल व्यक्ति जिला अस्पताल पहुंचा
Banda, Banda | Mar 17, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा गांव में यहां के निवासी रामगोपाल नाम के व्यक्ति को इसके ही गांव के निवासी उमाशंकर व अरुण ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में रामगोपाल जिला अस्पताल पहुंचा जहां पर इसने अपना उपचार कराया। इसने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद उमाशंकर और अरुण ने मुझ पर डंडे से हमला कर दिया जिसमें मैं घायल हो गया हूं।