सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को मसरूम उत्पादन सहित अन्य जानकारी दी गई
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में किसानों को मशरुम उत्पादन, मधुमक्खी उत्पादन, पुष्प उत्पादन सहित मतस्य पालन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 33 किसानों ने भाग लिया।