भीलवाड़ा: गुलाबपुरा से युवक का अपहरण, पैसे के लेनदेन को लेकर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, 5 लाख की मांगी फिरौती
शहर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और परिजनों से 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।