हरदा: हरदा में ABVP के संघर्ष की जीत: कॉलेज प्राचार्य हटाए गए, छात्रों ने जताई खुशी
Harda, Harda | May 8, 2026 आज 8 मई शाम 6 बजे नगर मंत्री शुभम ढोके ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं, छात्रों की समस्याओं की अनदेखी, शैक्षणिक व्यवस्थाओं में लापरवाही तथा प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर विद्यार्थी लगातार परेशान थे। कई बार महाविद्यालय प्रबंधन को समस्याओं से अवगत कराया गया।