सितारगज। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सितारगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।
महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
▶️ *घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिदिनांक 15-08-2026 को सितारगंज बाईपास रोड पर एक टुकटुक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो टुकटुक में पवित्र सरकार एवं सरस्वती के झुलसने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रारम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि सरस्वती द्वारा टुकटुक के अंदर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई, जिससे सरस्वती एवं पवित्र सरकार दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरान्त दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। सरस्वती लगभग 80 प्रतिशत जल गई थी तथा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 19-08-2026 को उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पवित्र सरकार लगभग 18-20 प्रतिशत झुलसा था, जिसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में कराया गया।
▶️ महिला के साथ हुई गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय गणपति द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।
▶️ मृतका के पिता श्री दयाल चंद्र मंडल द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि पवित्र सरकार ने सरस्वती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-410/2026 धारा 118(1), 118(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक के सुपुर्द की गई।
▶️ *विवेचना में प्रकाश में आया कि
अभियुक्त पवित्र सरकार शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे हैं। पूर्व में एक संस्था के माध्यम से कार्य करने के दौरान उसका सरस्वती से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के मध्य करीब 02-03 वर्षों से प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। सरस्वती अपने पति से पारिवारिक विवाद के कारण अपनी दो बेटियों के साथ मायके में अलग रह रही थी।दोनों के संबंध की जानकारी पवित्र सरकार की पत्नी एवं परिजनों को होने पर परिवार में विरोध शुरू हो गया। पवित्र सरकार अपनी पत्नी पर सरस्वती से संपर्क बनाए रखने के लिए दबाव डालता तथा कहता था कि वह सरस्वती के बिना नहीं रह सकता, मर जाएगा, फांसी लगा लेगा अथवा जहर खा लेगा। वहीं सरस्वती ने अपनी माता को बताया था कि पवित्र सरकार उसे परेशान करता है, उससे शादी करने तथा मकान बेचकर कहीं दूसरी जगह साथ रहने की बात कहता है और वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती है!परिजनों के विरोध के बाद पवित्र सरकार ने सरस्वती से बातचीत कम कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई तथा उसके द्वारा नशीला पदार्थ खा लेने की बात सामने आई। उपचार के बाद वह बेचैनी की स्थिति में शक्तिफार्म पहुंची और पवित्र सरकार से मिलने का प्रयास किया। सूचना पर पवित्र सरकार एवं उसके परिजनों को शक्तिफार्म चौकी बुलाया गया, जहां बातचीत के दौरान दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई। इसके बाद पवित्र सरकार और उसके ससुराल वालो की पंचायत में पवित्र सरकार द्वारा परिवार के दबाव में सरस्वती से आगे कोई संबंध न रखने की बात कही गई तथा उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया।करीब 10-12 दिन तक पवित्र सरकार से बातचीत न होने के कारण सरस्वती अत्यधिक परेशान हो गई और दिनांक 15-08-2026 को सितारगंज पहुंचकर पवित्र सरकार के टुकटुक में बैठी, जहां उसके द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध गवाहियों, सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के समग्र परीक्षण से सरस्वती द्वारा स्वयं आग लगाकर आत्महत्या किए जाने तथा उससे पूर्व पवित्र सरकार द्वारा लगातार मानसिक दबाव, संबंध एवं विवाह के लिए दबाव तथा आत्महत्या की धमकियां दिए जाने के तथ्य सामने आए, जिन्हें आत्महत्या के दुष्प्रेरण की कड़ी के रूप में पाया गया।
▶️ विवेचना के आधार पर धारा 118(1), 118(2) बीएनएस को धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया तथा अभियुक्त पवित्र सरकार उर्फ कन्हई को दिनांक 14-09-2026 को पूछताछ के उपरांत धारा 108, 351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जा रही है!
🔹गिरफ्तार अभियुक्त-
पवित्र सरकार उर्फ कन्हई पुत्र नारायण सरकार, निवासी शक्तिफार्म नं0-01, बैकुंठपुर, कोतवाली सितारगंज, उम्र 35 वर्ष।
🔹 पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक/विवेचक जावेद मलिक
हे0का0 मतलूब खान
हे0का0 जगदीश सिंह कोठियाल
का0 कृष्ण चन्द्र
का0 प्रेम कनवाल