*लोकेशन: नानकमत्ता, उधम सिंह नगर*
*रिपोर्टर: गौतम सरकार, रफ्तार मीडिया*
एंकर रीड
**एसएसपी अजय गणपति के ऑपरेशन सफाया से अपराधियों में हड़कंप, नानकमत्ता में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!**
उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस ने पिछले 10 घंटों तक सघन अभियान चलाकर अवैध हथियारों, कच्ची शराब और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
एसपी सिटी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित 10 पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए **10 अवैध तमंचों और 13 कारतूसों के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।** वहीं, 350 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार शराब की भट्टियां नष्ट कर करीब 10 हजार लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।
इसके अलावा, दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
वहीं, एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से सात क्यूआर कोड स्कैनर और करीब 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस को मामले में साइबर अपराध की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
**एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध हथियार, साइबर अपराध, कच्ची शराब व नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
बाइट अजय गणपति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर
Kichha, Udham Singh Nagar | Oct 22, 2026