नामकुम: चुटिया थाना क्षेत्र में एक गांजा तस्कर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 6, 2026 चुटिया थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा तस्कर सोनू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर के पास से पुलिस ने आधा किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया है, गिरफ्तार गांजा तस्कर को जेल भेजा जा रहा हैं।