सूरजपुर: जिला संयुक्त कार्यालय सभा कक्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला संयुक्त कार्यालय में कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास, आश्रम और कन्या शिक्षा परिसर में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर रहा। नवाचार के तहत ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया।