विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में जेएलकेएम नेता की बागवानी को आग के हवाले किया, अपराधियों के हौसले बुलंद
विष्णुगढ़ के जेएलकेएम नेता की बागवानी को किया आग के हवाले, अपराधियों के हौसले बुलंद।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में असामाजिक तत्वों ने जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन महासचिव महेंद्र प्रसाद महतो ऊर्फ माही पटेल की मनरेगा आम बागवानी को निशाना बनाते हुए उसे आग के हवाले कर दिया।