कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया इलाके में पेयजल संकट गहरा, भूजल स्तर गिरा, हैंडपंप सूखे; जल जीवन मिशन भी बेअसर
गोरखपुर मंडल में मानसून की बेरुखी के कारण भीषण पेयजल संकट गहरा गया है। समय पर बारिश न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक उमस और गर्मी के साथ-साथ पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कई गांवों में हैंडपंप और निजी समरसेबल सूखने लगे हैं, जबकि जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजनाएं भी कई स्थानों पर अपेक्षित राहत नहीं दे पा रही हैं।