जगदलपुर: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में उपचुनाव को लेकर महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया
महापौर संजय पांडे ने कहा कि बीजेपी बहुत सकारात्मक और विकास के मुद्दे पर अपना प्रचार अभियान चला रही है वहीं कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर इसे भारत पाकिस्तान बना रही है। महापौर संजय पांडे ने कहा कि वार्ड के लोगों को राशन कार्ड ,बिजली पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।हम वार्ड को लोगों को यही सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं।