बड़वानी: जिला परिवहन अधिकारी और यातायात थाना प्रभारी द्वारा वाहनों की चेकिंग, जुर्माना वसूला गया
बड़वानी जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही की गयी। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज चेक किये गये। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमक यंत्र चेक किय गये। वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा एवं पी.यू.सी चेक किये गये। ओव्हरलोडिंग एवं अपूर्ण दस्तावेज 12 वाहनो के विरूद्ध चालान बनाये जाकर ₹11,000 वसुले।