राजगढ़: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइन राजगढ़ में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे के लगभग पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी जनरल परेड आयोजित की गई।