बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गोटिया निवासी व्यक्ति टुकटुक पलटने से हुआ गंभीर रूप से घायल
बारादरी थाना क्षेत्र एजाजनगर गोटिया के रहने वाले मोहम्मद शकील ने जिला अस्पताल में बताया कि सुबह ई रिक्शा से काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी रास्ते में टुकटुक तेज गति के होने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक बाल बाल बच गया,राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराय है l