इंदौर: शासकीय अनाज की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी पर रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश, गोदाम से 400 क्विंटल अनाज जब्त
Indore, Indore | Feb 12, 2025 इंदौर में गरीबों को मिलने वाले सरकारी चावल की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी के खिलाफ,जिला प्रशासन ने रासुका के तहत कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है,सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने सांवेर रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर यहाँ से करीब 400 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया था जिसकी कीमत करीब 10 लाख रूपए थी