इंदौर: सुखलिया में बैंक कर्मचारी से किश्त भरने को लेकर विवाद, एसआई के बेटे और उसके दोस्त ने चाकू मारकर हमला किया, दोनों गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 12, 2025 इंदौर के हीरानगर इलाके में बैंक कर्मचारी से किश्त भरने को लेकर हुए विवाद के बाद एसआई के बेटे और उसके दोस्त ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सुखलिया इलाके में हुई, जहां आदर्श नामक युवक पर हिमांशु शर्मा और सुनील मेड़ा ने चाकू से हमला कर फरार हो गए थे।