इंदौर: तुकोगंज जैन मंदिर के पास रेलवे कर्मी के साथ लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 मोबाइल किए जब्त
Indore, Indore | Feb 12, 2025 इंदौर में तुकोगंज पुलिस ने रेलवे कर्मचारी से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश सेन के रूप में हुई है, जिसने जैन मंदिर के पास रेलवे कर्मचारी हितेश से उनका मोबाइल छीन लिया था। फरियादी हितेश, जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का निवासी है, अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।