चिन्यालीसौड़ में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जल संस्थान के JE को मौके पर ले जाकर स्थिति दिखाई। ओवरफ्लो स्रोत और खुले टैंक को लेकर उठे सवाल। @topfans
चिन्यालीसौड़। क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जल संस्थान के विभागीय जेई (JE) को खुद पानी के स्रोत तक ले जाकर जमीनी हकीकत दिखाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मौके पर निरीक्षण के दौरान जेई और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। आरोप है कि बहस के बाद जेई मौके से चले गए, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई।
ग्रामीणों के अनुसार निरीक्षण में सामने आया कि पानी का स्रोत ओवरफ्लो हो रहा था, जबकि पेयजल टैंक बिना ढक्कन के खुला पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खुले टैंक के कारण पानी दूषित हो सकता है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर पानी की कमी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर उपलब्ध पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित व नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
#Chinyalisaur #Uttarkashi #PeyjalSankat #JalSansthan #UttarakhandNews #WaterCrisis #DrinkingWaterProblem #RuralIssues #PahadSamachar #Uttarakhand #GroundReport #LocalNews